Gold Rate Today in India: कमजोर वैश्विक संकेतों पर सोना-चांदी टूट गया। पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दूसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹660 और 22 कैरट वाला ₹610 सस्ता हुआ है। आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो लगातार चार दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
