Gold Price Today: और नीचे आया गोल्ड, दिल्ली से पटना तक इन 10 शहरों में यहां गहने बनवाना सबसे सस्ता

Gold Rate Today: लगातार दूसरे दिन आज सोना सस्ता हुआ है तो चांदी छह दिनों की स्थिरता के बाद नीचे आई। जानिए इसकी वजह और चेक करें कि देश के दस अहम शहरों में किस भाव पर 24 कैरट, 22 कैरट और 18 कैरट गोल्ड की बिक्री हो रही है और देश के चार बड़े महानगरों में चांदी के भाव क्या हैं और आगे किन बातों पर नजर रहेगी

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 7:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold-Silver Rate Today In India: सोने-चांदी की चमक आज फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today in India: कच्चे तेल में उबाल पर लगातार दूसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी पड़ी है। 9 सितंबर को ₹1200 चढ़ने के बाद दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹1050 नीचे आया तो 22 कैरट वाला गोल्ड 8 सितंबर को ₹1100 महंगा होने के बाद दो दिनों में ₹960 सस्ता हुआ। आज की बात करें तो फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की बात करें तो लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद इंडस्ट्रियल डिमांड में सुस्ती के चलते आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव  18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,54,450 ₹1,41,590 ₹1,15,870
मुंबई ₹1,54,300 ₹1,41,440 ₹1,15,720
कोलकाता ₹1,54,300 ₹1,41,440 ₹1,15,720
चेन्नई ₹1,54,300 ₹1,41,440 ₹1,19,140
बेंगलुरू ₹1,54,300 ₹1,41,440 ₹1,15,720
हैदराबाद ₹1,54,300 ₹1,41,440 ₹1,15,720
लखनऊ ₹1,54,450 ₹1,41,590 ₹1,15,870
पटना ₹1,54,350 ₹1,41,490 ₹1,15,770
जयपुर ₹1,54,450 ₹1,41,590 ₹1,15,870
अहमदाबाद ₹1,54,350 ₹1,41,490 ₹1,15,770


छह दिनों की स्थिरता के बाद फिसली चांदी

चांदी की बात करें तो लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले महीने की शुरुआत में 1 और 2 सितंबर को एक किलो चांदी ₹5000-₹5000 सस्ती हुई थी और फिर 3 सितंबर को ₹5 हजार महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,49,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,54,900 है यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में बिक रही है।

क्या कहना है एक्सपर्ट का

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि गोल्ड एक सीमित दायरे में बना हुआ है, क्योंकि अमेरिका में इनफ्लेशन का डेटा आने से पहले इनवेस्टर्स सावधानी बरत रहे हैं। उनका कहना है कि क्रूड ऑयल में लगातार उछाल ने चिंता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि अगर क्रूड लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रहता है तो महंगाई बढ़ेगी। इससे इंटरेस्ट रेट भी लंबे समय तक हाई लेवल पर बना रह सकता है। इसका खराब असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ेगा। इंटरेस्ट रेट बढ़ने के माहौल में सोने की चमक घट जाती है।

कुछ दिनों बाद 16 सितंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीतियों का ऐलान करने वाला है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक के चेयरमैन केविन वॉर्श यह संकेत दे चुके हैं कि फिलहाल उनका फोकस इनफ्लेशन को कंट्रोल करने पर है लेकिन वह अगस्त में इनफ्लेशन के डेटा को देखने के बाद ही इस बारे में फैसला लेंगे। अमेरिका में इनफ्लेशन के डेटा 11 सितंबर को आने वाले हैं।

Gold Return: सरकारी गोल्ड स्कीम ने निवेशकों को किया मालामाल

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।