Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और पश्चिमी एशिया में जारी तनाव ने लगातार तीसरे दिन आज गोल्ड की चमक फीकी की है। एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज इसके भाव नीचे आए हैं। इन तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹2510 और 22 कैरट वाला ₹2310 सस्ता हुआ है। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से एक दिन की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। एक किलो चांदी आज ₹100 सस्ती हुई है।
