Gold Rate Today in India: कच्चे तेल के उबाल में सोना-चांदी पिघलता ही जा रहा है। पहले गोल्ड की बात करें तो लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3610 और 22 कैरट वाला ₹3301 सस्ता हुआ। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में यह ₹10100 नीचे आई है।
