Get App

Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले चढ़ने लगा सोना! दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में बिक रहा इस भाव पर

Gold Rate Today: सोने-चांदी की चाल आज 4 नवंबर को फिलहाल अलग-अलग दिशा में है। लगातार चौथे दिन आज सोना महंगा हुआ है तो चांदी लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद फिसली है। चेक करें दिल्ली से चेन्नई-पटना तक देश के 10 अहम शहरों में 24 से 18 कैरट गोल्ड के लेटेस्ट भाव और चारों बड़े महानगरों में चांदी के भाव और आगे किन बातों पर नजर रहेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 04, 2026 पर 7:52 AM
Gold Price Today: धनतेरस-दिवाली से पहले चढ़ने लगा सोना! दिल्ली से पटना तक 10 शहरों में बिक रहा इस भाव पर
Gold-Silver Rate Today In India: सोने की चमक आज बढ़ी है तो चांदी फीकी पड़ी है।

Gold Rate Today in India: सोने की गिरावट का फायदा उठाते हुए निचले स्तर पर खरीदारी ने इसकी चमक बढ़ाई है। साथ ही फेस्टिव सीजन से भी इसकी गिरावट थमी है। अगले हफ्ते 6 नवंबर को धनतेरस है, जबकि 8 नवंबर को दिवाली है। भारत में दोनों मौकों पर चांदी और सोना खरीदने की परंपरा रही है। इसे शुभ माना जाता है।

पहले गोल्ड की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार चार दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹770 और 22 कैरट वाला ₹710 महंगा हुआ है। वहीं एक दिन की स्थिरता से पहले लगातार दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम ₹5090 और 22 कैरट वाला ₹4650 सस्ता हुआ था। अब आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 ऊपर चढ़ा है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज यह नीचे आई है और एक किलो चांदी ₹100 सस्ती हुई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

सब समाचार

+ और भी पढ़ें