Gold Rate Today: आज मंगलवार 25 फरवरी को सोने के भाव में मामूली तेजी रही। कल सोमवार को सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली थी लेकिन आज 24 कैरेट सोने का भाव 130 रुपये तक महंगा हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 100 रुपये तक चढ़ गया है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 88,000 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।
क्यों आई सोने-चांदी के भाव में तेजी
बुलियन मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि ज्वैलरी कारोबारी और स्टॉकिस्टों की मांग में तेजी रही। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के चलते निवेशकों की रुचि घटी, जिससे सोने के दाम पर असर पड़ा है। सोने से ज्यादा चांदी की कीमतों में तेजी रही। चांदी का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के मामूली तेजी रही। यहां दाम 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,880 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 25 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
दिल्ली | 80,700 | 88,030 |
चेन्नई | 80,560 | 87,880 |
मुंबई | 80,560 | 87,880 |
कोलकाता | 80,560 | 87,880 |
25 फरवरी को चांदी की कीमत 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। आज चांदी के दाम में 600 रुपये की तेजी रही।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे विदेशी बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बदलाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं है, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी बढ़ने लगती है। अभी देश में शादी का सीजन चल रहा है।