Gold Price Today: सोने का भाव में आज तुलसी विवाह के दिन बड़ी गिरावट आई है। 10 ग्राम गोल्ड का रेट आज 700 रुपये तक सस्ता हुआ है। मंगलवार 12 नवंबर देश में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 78,800 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 72,000 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सिल्वर 92,900 रुपये पर है। कल के मुकाबले आज इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई है।
12 नवंबर को एक किलोग्राम चांदी का रेट
देश में एक किलोग्राम चांदी का भाव 92,900 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। कल चांदी की कीमत दिल्ली के सर्राफा बाजार में 600 रुपये टूटकर 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि इससे पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम था। एशियाई बाजार में कॉमेक्स चांदी वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 31.52 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था।
देशभर में सोने के आज के रेट:
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, जयपुर में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹78,900 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,340 प्रति 10 ग्राम
पटना ओर अहमदाबाद में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹72,240 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹78,800 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, कोलकाता में गोल्ड रेट
24 कैरेट: ₹78,750 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹72,190 प्रति 10 ग्राम
कल सोमवार को इस भाव पर बंद हुआ गोल्ड
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच सोमवार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 450 रुपये की गिरावट के साथ 79,550 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को सोना 80,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
कैसे तय होती है सोने की कीमत?
देशभर में सोने की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की स्थिति और करेंसी एक्सचेंज रेट शामिल हैं। वैश्विक बाजार में जब सोने की कीमतों में उछाल आता है, तो इसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमतों में इजाफा करती है।