Gold Price: भारत में सोने की कीमतें हाल ही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। त्योहार और शादी का सीजन भी करीब आ रहा है। ऐसे में कई खरीदार उलझन में हैं कि उन्हें अभी गहने खरीदने चाहिए या फिर सोने की कीमतों में गिरावट का इंतजार करना चाहिए। कई ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि गोल्ड में तेजी का सिलसिला बरकरार रहेगा। यहां तक कि अगले कुछ साल के दौरान कीमतों में 229% का भारी उछाल भी आ सकता है।
