Gold Rate: नए पीक से नीचे आया सोना, आज 875 रुपये सस्ता हुआ गोल्ड

Gold Rate: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 875 रुपये की गिरावट के साथ 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये अपने पीके से आज नीचे आ गया है

अपडेटेड Mar 22, 2024 पर 7:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold price: शुक्रवार को सोने का भाव 875 रुपये की गिरावट के साथ 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

Gold Rate: वैश्विक बाजारों में कमजोरी के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 875 रुपये की गिरावट के साथ 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। ये अपने पीके से आज नीचे आ गया है।

चांदी की कीमत भी 760 रुपये की गिरावट के साथ 76,990 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव (24 कैरेट) 66,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल था, जो पिछले बंद भाव से 875 रुपये की गिरावट दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,167 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 35 डॉलर की गिरावट है।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल में रिसर्ट प्रमुख करेंसी और मेटल के प्रणव मेर ने कहा कि स्विस नेशनल बैंक के दरों में कटौती, उम्मीद से बेहतर पीएमआई और हाउसिंग डेटा के बाद मुनाफावसूली क्लेम लिक्विडेशन और डॉलर सूचकांक में तेज उछाल के कारण सोने की कीमतें अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से लगभग दो प्रतिशत कम हो गई हैं।


चांदी भी 24.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 25.51 डॉलर प्रति औंस पर रही थी। एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले दो सत्रों में सोने की कीमतों में तकनीकी सुधार (गिरावट) हुआ है, जो डॉलर सूचकांक में बढ़ोतरी और मार्च में मजबूत तेजी के बाद मुनाफावसूली से प्रभावित है। इसके बावजूद सोने के लिए ओवरऑल सकारात्मक बना हुआ है।

10 दिन में निपटा लें FASTag KYC से जुड़ा ये काम, वरना टोल पर होगी मुश्किल

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।