Gold Price: आज सोने की तेजी को लगा ब्रेक, 500 रुपये तक कम हुए गोल्ड के दाम

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लगा है। कल चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड रेट 64,000 रुपये को पार कर गया था लेकिन आज 63,980 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट कल 63,530 रुपये पर पहुंच गया था, आज ये 62,880 रुपये पर ट्रेड कर रहा है

अपडेटेड Nov 30, 2023 पर 11:03 AM
Gold Rate: आज देश भर में सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

Gold Rate Today: सोने के भाव में लगातार आ रही तेजी को आज ब्रेक लगा है। कल चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड रेट 64,000 रुपये को पार कर गया था लेकिन आज 63,980 रुपये पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली एनसीआर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट कल 63,530 रुपये पर पहुंच गया था, आज ये 62,880 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का रेट 79,200 रुपये पर ही है। देश में शादी का सीजन शुरू हो चुका है और डिमांड बढ़ने के कारण गोल्ड की कीमतों में हलचल नजर आ रही है।

30 नवंबर 2023 को गोल्ड का भाव

दिल्ली में गोल्ड रेट

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 57,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 62,880 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

अहमदाबाद में गोल्ड का रेट

देश के अन्य शहरों की बात करें तो गुजरात के अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 57,550 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 62,780 रुपये प्रति 10 ग्राम है।


चेन्नई में गोल्ड का रेट

चेन्नई में 22 कैरेट सोना 58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 63,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के बड़े शहरों में 30 नवंबर 2023 को ये रहा गोल्ड रेट 

शहर 22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
मुंबई 57,500 62,730
गुरुग्राम 57,650 62,880
कोलकाता 57,500 62,730
लखनऊ 57,650 62,880
बंगलुरु 57,500 62,730
जयपुर 57,650 62,880
पटना 57,550 62,780
भुवनेश्वर 57,500 62,730
हैदराबाद 57,500 62,730

सोने के भाव ऐसे होते हैं तय

सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।

टाटा ने 19 साल बाद फिर दिखाया जोश, Tata Tech ने पहले ही दिन ढाई गुना कर दिया निवेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।