Gold Rate Today 6th March 2024: आज बुधवार को चेन्नई के ज्वैलरी बाजार में गोल्ड का रेट 65,630 रुपये पर कारोबार कर रहा है। गोल्ड का रेट अपने नए पीक पर पहुंच चुका है। दिल्ली में 10 ग्राम सोने का भाव 65010 रुपये पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में लगातार तेजी जारी है।सिल्वर का रेट 74,800 रुपये पर है। यहां जानें देश के 12 शहरों में लेटेस्ट गोल्ड रेट..
दिल्ली में गोल्ड का आज का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 58,6100 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 24 कैरेट के लिए ग्राहकों को 65,010 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।
मुंबई में आज का गोल्ड का रेट
मुंबई में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 58,750 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 64,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
अहमदाबाद में आज का गोल्ड का रेट
अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना 59,4600 रुपये प्रति 10 ग्राम था। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
देश के बड़े शहरों में 6 मार्च 2024 को ये रहा गोल्ड रेट
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव
एलकेपी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा कि पिछले महीने की तुलना में औद्योगिक एवं अन्य सेक्टर में नौकरी के कमजोर आंकड़े से मूल्य दृष्टिकोण आशावादी बना हुआ है। हालांकि, 6-7 मार्च 2024 को होने वाली फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बयान के बाद बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है, जो सोने की कीमतों को प्रभावित कर सकती है।
सोने के भाव इन कारणों पर करते हैं निर्भर
सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है। सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा। गोल्ड की सप्लाई बढ़ेगी तो दाम कम होगा। सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है। उदाहरण के लिए यदि इंटरनेशनल इकॉनोमी खराब प्रदर्शन कर रही है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के विकल्प गोल्ड में निवेश करेंगे। इससे सोने की कीमत बढ़ जाएगी।