Gold Rate: 67,450 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड का भाव, चेक करें दाम

Gold Rate: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव मजबूत वैश्विक रुझानों के बाद 1,130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। ये गोल्ड का दाम अब अपने पीक पर है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 21, 2024 पर 8:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: सोने का भाव अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

Gold Rate: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव मजबूत वैश्विक रुझानों के बाद 1,130 रुपये के उछाल के साथ 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। ये गोल्ड का दाम अब अपने पीक पर है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 1,100 रुपये की तेजी के साथ 77,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 76,650 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट दिलीप परमार ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 67,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 1,130 रुपये की तेजी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,202 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 48 डॉलर की बढ़त है। परमार ने कहा कि कॉमेक्स पर सोने की हाजिर कीमतों को बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी से समर्थन मिला। चांदी भी 25.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबार में यह 24.84 डॉलर प्रति औंस पर रही थी।


जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज में ईबीजी कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च’के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के इस साल ब्याज दर में तीन बार कटौती के संकेतों के बाद डॉलर में बिकवाली के समर्थन से सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

इंदौर के सर्राफा बाजार में गुरुवार को‌ सोना 700 ग्राम और चांदी के भाव में 650 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई।

सोना 66800 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 74750 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम।

EPFO: आपके PF अकाउंट पर कैसे कैलकुलेट होता है इंटरेस्ट, चेक करें इंटरेस्ट कैलकुलेट करने का तरीका

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।