Gold Rate Today: होलिका दहन से पहले बुधवार को सस्ता हुआ सोना, जानिये 12 मार्च का सोने का भाव

Gold Rate Today: आज होलिका दहन से एक दिन पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। बुधवार 12 मार्च को सोना में गिरावट रही। 10 ग्राम सोने के कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Mar 12, 2025 पर 9:06 AM
Gold Rate Today: 12 मार्च को सस्ता हुआ सोना-चांदी।

Gold Rate Today: आज होलिका दहन से एक दिन पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। बुधवार 12 मार्च को सोना में सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 12 मार्च का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का रेट

12 मार्च 2025 को चांदी का रेट 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। चांद के भाव में कल की तुलना में करीब 1000 रुपये की गिरावट है। कल चांदी का भाव 98,900 रुपये था।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

12 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। देश के अन्य बड़े शहरों में भी सोने की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 80,340 87,630
चेन्नई 80,190 87,480
मुंबई 80,190 87,480
कोलकाता 80,190 87,480

सोने के दाम में क्यों आई गिरावट

सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।

कैसे तय होती हैं देश में सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

Gold Price Today: होली से पहले लगातार सस्ता हो रहा है सोना-चांदी, चेक करें गोल्ड रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।