Gold Rate Today: नवरात्रि में सोने-चांदी के भाव में तेजी का दौर जारी है। इस शहर में सोने का भाव 74,000 रुपये के पार चला गया है। वहीं, दिल्ली में सोने का भाव 73,470 रुपये रहा। चांदी के बाजार में तेजी रही। चांदी का रेट 86,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। देश में सोना-चांदी अपने पीक लेवल पर बने हुए हैं।
दिल्ली में आज सोने का भाव
13 अप्रैल 2024 तक दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत लगभग 67,360 रुपये है, और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 73,470 रुपये है।
मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,210 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 73,320 रुपये है।
अहमदाबाद में आज का सोने का भाव
अहमदाबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,260 रुपये और 24 कैरेट सोने की कीमत 73,370 रुपये है।
कैसे तय होती है गोल्ड की कीमत
भारत में सोने की कीमत जिसे अक्सर गोल्ड की रिटेल कीमत के तौर पर जाना जाता है। सोने की कीमत में ज्वैलरी बनाने की लागत, टैक्स और सभी तरह के शुल्क शामिल होते हैं। जब ग्राहको गोल्ड की कीमत चुकाते हैं, तो उसमें ये सभी कॉस्ट शामिल होती है। भारत में सोना अपने सांस्कृतिक महत्व, निवेश के लिए वैल्यूबल एसेट्स, शादियों और त्योहारों में अपनी पारंपरिक भूमिका के कारण जरूरी है।