Credit Cards

Gold Rate Today: छठे नवरात्रि के दिन रिकॉर्ड हाई से गिरा सोना, 1,600 रुपये हुआ सस्ता, जानिये क्या रहा शुक्रवार 4 अप्रैल का रेट

Gold Rate Today: आज छठे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। शुक्रवार 4 अप्रैल के दिन सोने-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में सोना 91,600 रुपये रहा। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 1,000 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 84,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है

अपडेटेड Apr 04, 2025 पर 12:24 PM
Story continues below Advertisement
Gold Rate Today: आज छठे नवरात्रि के दिन 1,600 रुपये सस्ता हुआ सोना।

Gold Rate Today: आज छठे नवरात्रि के दिन सोना सस्ता हुआ है। शुक्रवार 4 अप्रैल के दिन सोने-चांदी दोनों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में सोना 91,600 रुपये रहा। कल की तुलना में आज सोने के भाव में 1,600 रुपये की गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 84,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 4,000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें सोने-चांदी का आज शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 का रेट।

चांदी का रेट

शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,000 रुपये रहा। चांदी के भाव में एक ही दिन में 4,000 रुपये की गिरावट आई है।


दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट

शुक्रवार 4 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 84,150 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 84,000 रुपये और 24 कैरेट सोना 92,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 84,150 91,790
चेन्नई 84,000 91,640
मुंबई 84,000 91,640
कोलकाता 84,000 91,640
जयपुर 84,150 91,790
नोएडा 84,150 91,790
गाजियाबाद  84,150 91,790
लखनऊ 84,150 91,790
बंगलुरु 84,000 91,640
पटना 84,000 91,640

सोने में गिरावट के कारण

अमेरिका के नए टैरिफ लगाए जाने और ट्रेड वार के बढ़ने के कारण 4 अप्रैल 2025 को सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई। सुबह के समय सोने की कीमत 1600 रुपये कम हो गई, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा। एक्सपर्ट का कहना है कि निवेशक अन्य प्रभावित एसेट्स में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सोना बेच रहे हैं, जिससे इसकी कीमतों में गिरावट जारी रहने की संभावना है।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई, जहां सोना $3163 प्रति ग्राम से गिरकर $3100 प्रति ग्राम पर आ गया। भारत में सोने की कीमतें वैश्विक बाजार दरों, आयात शुल्क, करों और मुद्रा विनिमय दरों में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करती हैं, जो प्रतिदिन इसकी दरों को प्रभावित करते हैं।

कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

केंद्र सरकार के एंप्लॉयीज आज से NPS से UPS में स्विच कर सकेंगे, जानिए नियम और शर्तें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।