Get App

Gold Rate today: पहली बार गोल्ड 96729 रुपये पर पहुंचा, अभी निवेश करें या गिरावट का इंतजार करें?

Gold Rate Today: गोल्ड में तूफानी तेजी जारी है। 21 अप्रैल को इसका भाव एमसीएक्स में 96000 के पार चल गया। अंतरराष्ट्रीय बजार में यह 3400 डॉलर के करीब पहुंचता दिख रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता टकराव गोल्ड में तेजी की सबसे बड़ी वजह है

Rakesh Ranjanअपडेटेड Apr 21, 2025 पर 2:23 PM
Gold Rate today: पहली बार गोल्ड 96729 रुपये पर पहुंचा, अभी निवेश करें या गिरावट का इंतजार करें?
यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 2 फीसदी की तेजी के साथ 3,396 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

गोल्ड में निवेश करने वालों की चांदी हो गई है। सोने में तूफानी तेजी जारी है। 21 अप्रैल को गोल्ड ने तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया। इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स  1475 रुपये यानी 1.55 फीसदी की तेजी के साथ 96,729 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड को पंख लग गए। भाव 1.7 फीसदी के उछाल के साथ 3,383.87 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 2 फीसदी की तेजी के साथ 3,396 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। सोने में इस तेजी ने निवेशकों को हैरान कर दिया है। शायद ही पहले कभी गोल्ड में ऐसी तेजी आई होगी।

गोल्ड में तेजी की वजहें

कमोडिटी एनालिस्ट्स का कहना है कि दुनिया में ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर चिंता बनी हुई है। खासकर अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता टकराव वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा नहीं है। उधर, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी से भी Gold को सपोर्ट मिल रहा है। डॉलर इंडेक्स तीन साल के निचले स्तर पर आ गया है। डॉलर में कमजोरी से दूसरी करेंसी में Gold खरीदना सस्ता हो जाता है। इसलिए डॉलर में कमजोरी का सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

टैरिफ वॉर बढ़ने से डर 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें