Gold Rate: सोने के भाव में आई 400 रुपये की गिरावट, ये रहा दिल्ली में गोल्ड का दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 7:50 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोने के भाव में आई 400 रुपये की गिरावट।

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 400 रुपये की गिरावट के साथ 65,950 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 600 रुपये की गिरावट के साथ 75,300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,900 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही, जो पिछले बंद भाव से 400 रुपये कम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,160 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 17 डॉलर कम है।

गांधी ने कहा कि उम्मीद से अधिक अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों के कारण बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे आगामी महीनों में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मौद्रिक नीति में नरमी लाने की बाजार की उम्मीदों को झटका लगा है। चांदी भी गिरावट के साथ 24.22 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि पिछले कारोबार में यह 24.44 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर में सोने का भाव

स्थानीय सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोना 125 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव 300 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई।

सोना 65425 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 73100 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम।

Gold Rate: आज कम हुआ सोने का भाव, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।