Gold Rate Today Tuesday 5 August 2025: आज मंगलवार 5 अगस्त को सोना महंगा हुआ। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 1000 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में सोना लगभग एक ही भाव पर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें 5 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।
अगर चांदी की बात करें तो देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव लगभग फ्लैट रहा। ये कल के ही भाव पर कारोबार कर रहा है।
सोने के दाम बढ़ने के कारण
सोने की कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि हाल ही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ आंकड़े कमजोर रहे हैं। इसकी वजह से दुनिया भर के निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया। इसके साथ ही, भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है, जिससे विदेश से सोना मंगवाना महंगा हो गया और घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई।
भारत में सोने पर लगने वाले शुल्क और टैक्स को लेकर भी बाजार में चिंता बनी हुई है। इसकी वजह से लोग अभी ज्यादा कीमत पर भी सोना खरीदने लगे हैं। साथ ही, आने वाले दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक की पॉलिसी मीटिंग और अमेरिका के नए आर्थिक आंकड़े भी सोने की कीमतों को आगे और प्रभावित कर सकते हैं।
मंगलवार 5 अगस्त 2025 का सोने का भाव
भारत में सोने की कीमत को कैसे होती है तय?
अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, आयात शुल्क और टैक्स, रुपए-डॉलर के बीच एक्सचेंज रेट, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस के आधार पर ही सोने की कीमतें तय होती हैं। भारत में सोने का इस्तेमाल सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादियों और त्योहारों में भी परंपरागत रूप से होता है, इसलिए कीमतों में बदलाव का सीधा असर लोगों पर पड़ता है।