Get App

Gold Rate Today: मंगलवार 5 अगस्त को महंगा हुआ सोना, जानिये कितनी बढ़ी कीमत

Gold Rate Today Tuesday 5 August 2025: आज मंगलवार 5 अगस्त को सोना महंगा हुआ। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 1000 रुपये तक महंगा हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2025 पर 9:20 AM
Gold Rate Today: मंगलवार 5 अगस्त को महंगा हुआ सोना, जानिये कितनी बढ़ी कीमत
Gold Rate Today: आज मंगलवार 5 अगस्त को महंगा हुआ सोना।

Gold Rate Today Tuesday 5 August 2025: आज मंगलवार 5 अगस्त को सोना महंगा हुआ। सोने का भाव हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। कल की तुलना में सोने का भाव 1000 रुपये तक महंगा हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार जैसे राज्यों में सोना लगभग एक ही भाव पर ट्रेड कर रहा है। यहां जानें 5 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

अगर चांदी की बात करें तो देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,12,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव लगभग फ्लैट रहा। ये कल के ही भाव पर कारोबार कर रहा है।

सोने के दाम बढ़ने के कारण

कमजोर रुपया और अमेरिकी आंकड़ों का असर

सोने की कीमतें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि हाल ही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े कुछ आंकड़े कमजोर रहे हैं। इसकी वजह से दुनिया भर के निवेशकों ने सोने की ओर रुख किया। इसके साथ ही, भारतीय रुपया भी कमजोर हुआ है, जिससे विदेश से सोना मंगवाना महंगा हो गया और घरेलू बाजार में इसकी कीमत बढ़ गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें