Get App

Gold Rate Today: बुधवार को सोना हुआ सस्ता, जानिये 13 अगस्त को कितनी कम हुई कीमत

Gold Rate Today Wednesday 13 August 2025: आज बुधवार 13 अगस्त को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है

Edited By: Sheetalअपडेटेड Aug 13, 2025 पर 12:20 PM
Gold Rate Today: बुधवार को सोना हुआ सस्ता, जानिये 13 अगस्त को कितनी कम हुई कीमत
Gold Rate: आज 13 अगस्त को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today Wednesday 13 August 2025: आज बुधवार 13 अगस्त को सोने के भाव में गिरावट आई है। कल के मुकाबले आज सोने का भाव 100 रुपये तक सस्ता हुआ है। दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,01,000 रुपये के ऊपर है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव मुंबई, चेन्नई, कोलकाता में 92,900 रुपये के आसपास ही ट्रेड कर रहा है। देश में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 2000 रुपये तक सस्ता हुआ है। यहां जानें 13 अगस्त 2025 का सोने-चांदी का भाव।

चांदी का भाव

देश बड़े राज्यों में 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,14,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई है। आज 13 अगस्त को सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं।

सोने की कीमतों में क्यों आई गिरावट?

सोने की कीमतों में गिरावट की सबसे बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव में कमी और निवेशकों की बिकवाली रही। पिछले दिनों से लगातार बढ़त दर्ज करने के बाद बाजार में मुनाफावसूली का माहौल बना। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की होने वाली मुलाकात से रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर शांति वार्ता की उम्मीद बढ़ी है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की मांग घटी।

बुधवार 12 अगस्त 2025 का सोने का भाव

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 93,090 1,01,540
चेन्नई 92,940 1,01,390
मुंबई 92,940 1,01,390
कोलकाता 92,940 1,01,390
जयपुर 93,090 1,01,540
नोएडा 93,090 1,01,540
गाजियाबाद  93,090 1,01,540
लखनऊ 93,090 1,01,540
बंगलुरु 92,940 1,01,390
पटना 92,940 1,01,390

सब समाचार

+ और भी पढ़ें