Get App

Gold Rate Today: गोल्ड में मिलाजुला रुख, क्या आपको खरीदना चाहिए?

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड में तेजी की वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की कमेंट्री बताई जा रही है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने आगे आर्थिक अनिश्चितता के संकेत दिए हैं। उसका मानना है कि बढ़ता इनफ्लेशन अमेरिकी इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ा सकता है

Rakesh Ranjanअपडेटेड May 08, 2025 पर 12:23 PM
Gold Rate Today: गोल्ड में मिलाजुला रुख, क्या आपको खरीदना चाहिए?
कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी देखने को मिली। 11:49 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 0.83 फीसदी गिरकर 96,277 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

गोल्ड की कीमतों में 8 मई को मिलाजुला रुख देखने को मिला। विदेशी बाजार में गोल्ड में तेजी दिखी, जबकि इंडिया में गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी चढ़कर 3,392.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2 फीसदी की तेजी के साथ 3,399.80 डॉलर प्रति औस था। इधर, इंडिया में कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी देखने को मिली। 11:49 बजे गोल्ड फ्यूचर्स 0.83 फीसदी गिरकर 96,277 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था।

फेड चेयरमैन के बयान से चढ़ा गोल्ड

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड (Gold) में तेजी की वजह अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) की कमेंट्री बताई जा रही है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने आगे आर्थिक अनिश्चितता के संकेत दिए हैं। उसका मानना है कि बढ़ता इनफ्लेशन अमेरिकी इकोनॉमी में अनिश्चितता बढ़ा सकता है। अगर अमेरिकी इकोनॉमी में संकट बढ़ता है तो गोल्ड की चमक बढ़ सकती है। पहले से ही गोल्ड तेजी के नए-नए रिकॉर्ड बना रहा है। 2025 में गोल्ड ने निवेशकों को दूसरे एसेट क्लास से ज्यादा रिटर्न दिया है। 22 अप्रैल को गोल्ड का भाव 3,500 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया था। यह अब तक का गोल्ड का सबसे ज्यादा प्राइस है।

इंडिया में गोल्ड फ्यूचर्स में नरमी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें