Get App

Gold rate today: ट्रंप के बड़ी ट्रेड डील के ऐलान से पहले गोल्ड फिसला, क्या यह खरीदने का सही वक्त है?

MCX में शाम में गोल्ड फ्यूचर्स 470 रुपये यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 96,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.6 फीसदी गिरकर 3,344 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,350 डॉलर प्रति औंस था

Rakesh Ranjanअपडेटेड May 08, 2025 पर 6:17 PM
Gold rate today: ट्रंप के बड़ी ट्रेड डील के ऐलान से पहले गोल्ड फिसला, क्या यह खरीदने का सही वक्त है?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने पर फिलहाल दबाव दिख रहा है। लेकिन इसका आउटलुक पॉजिटिव है।

सोने में 8 मई को बड़ी गिरावट आई। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर्स गिरावट के साथ खुला। फिर यह पूरे दिन दबाव में बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सुबह मजबूती दिखा रहा सोना बाद में दबाव में आ गया। बताया जाता है कि इसकी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह ब्रिटेन के साथ ट्रेड डील का ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो  टैरिफ वॉर में कमी आएगी।

देश और विदेश में फिसला सोना

MCX में शाम में गोल्ड फ्यूचर्स (Gold Futures) 470 रुपये यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 96,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.6 फीसदी गिरकर 3,344 डॉलर प्रति औंस था। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 1.2 फीसदी की कमजोरी के साथ 3,350 डॉलर प्रति औंस था। विजडमट्री के कमोडिटीज स्ट्रेटेजिस्ट नितेश शाह ने कहा, "यह कनफर्म माना जा रहा है कि कि अमेरिका ट्रेड डील का ऐलान करने जा रहा है। इससे डॉलर में मजबूती आएगी। इसका मतलब है कि सोने की चमक घटेगी।"

ट्रेड डील के ऐलान की उम्मीद से सोने पर दबाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें