गोल्ड में 21 अक्टूबर को बड़ी गिरावट दिखी। डॉलर में मजबूती और सोने की ऊंची कीमतों पर मुनाफावसूली का असर इसकी कीमतों पर पड़ा। बीते कई हफ्तों से गोल्ड में जबर्दस्त तेजी जारी थी। इससे इसकी 4,381.52 डॉलर प्रति औंस की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थी। एक्सपर्ट्स ने गोल्ड में मुनाफावसूली का अनुमान जताया था।
