सोने में 10 अप्रैल को तूफानी तेजी दिखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी का असर सोने पर पड़ा है। इनवेस्टर्स की दिलचस्पी सोने में बढ़ी है। अमेरिका ने चीन पर ज्यादा टैरिफ लगाया। चीन ने भी इसका जवाब दिया। इससे दोनों देशों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, ट्रंप ने दूसरे देशों पर टैरिफ 90 दिनों के लिए टाल दिया है। इसके बावजूद निवेशकों में डर का माहौल है, जिससे वे गोल्ड खरीद रहे हैं।
