Gold Rate Today: दिल्ली में नए रिकॉर्ड हाई पर सोना, 150 रुपये चढ़कर 65,150 रुपये हुआ गोल्ड रेट

Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 8:00 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लगातार दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

Gold Rate Today: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 150 रुपये की बढ़त के साथ 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। लगातार दूसरे दिन बढ़त हासिल करते हुए सोना 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पिछले कारोबार में सोने की कीमत 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 74,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। बीते कारोबारी सत्र में यह 74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजार में सोना (24 कैरेट) 65,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के हाजिर भाव पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से 150 रुपये की तेजी को दर्शाता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोना हाजिर मजबूती के साथ 2,122 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से 12 डॉलर की मजबूती दर्शाता है। हालांकि, चांदी अपने पिछले बंद भाव 23.88 डॉलर प्रति औंस के मुकाबले घटकर 23.75 डॉलर प्रति औंस पर थी।

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में बुधवार को‌ सोना 75 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 350 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई।


इंदौर में सोने का भाव

सोना 64300 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 72750 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम।

Gold Loan: गोल्ड लोन लेने का है प्लान, पहले जान लें इंटरेस्ट रेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।