Credit Cards

Gold Rate Today: सावन शुरू होने से पहले सस्ता हुआ सोना, जानिये 10 ग्राम गोल्ड रेट कितना हुआ कम

Gold Rate Today 7 July 2025: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। बीते हफ्ते के बंद भाव की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 500 रुपये तक कम हुए हैं। 22 कैरेट में ही सोने के गहने बनते हैं

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 10:02 AM
Story continues below Advertisement
Gold Price Today: 7 जुलाई को सोना सस्ता हुआ है।

Gold Rate Today 7 July 2025: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। बीते हफ्ते के बंद भाव की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 500 रुपये तक कम हुए हैं। 22 कैरेट में ही सोने के गहने बनते हैं। देश के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 90,100 रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 98,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानिये 7 जुलाई का सोने-चांदी का भाव।

दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान, यूपी में को सोने का भाव 

आज सोमवार 7 जुलाई 2025 को सोने के भाव लाल निशान पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,250 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,980 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली, नोएडा, गाजियबाद जैसे शहरों और राजस्थान, यूपी जैसे राज्यों में सोने का भाव दिल्ली के रेट पर ही बना हुआ है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बिहार जैसे राज्यों में 22 कैरेट सोने का दाम 90,100 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अन्य बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है। नीचे टेबल में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव दिया गया है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली 90,250 98,440
चेन्नई 90,100 98,290
मुंबई 90,100 98,290
कोलकाता 90,600 98,290
जयपुर 90,250 98,440
नोएडा 90,250 98,440
गाजियाबाद  90,250 98,440
लखनऊ 90,250 98,440
बंगलुरु 90,100 98,290
पटना 90,100 98,290


चांदी की कीमत 

चांदी का भाव आज सोमवार 7 जुलाई 2025 को 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। बीते हफ्ते की तुलना मे आज नए हफ्ते के पहले दिन चांदी में 100 रुपये की गिरावट आई है। बीते शुक्रवार चांद ीका रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम था।

देश में कैसे तय होती हैं  सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, क्योंकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करती है—जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है। डॉलर और रुपये की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार कितना टैक्स ले रही है।

Gold Price Outlook: अगले हफ्ते भी सस्ता होगा सोना? जानिए क्या कह रहे एक्सपर्ट

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।