Gold Rate Today 7 July 2025: आज सोने के भाव में गिरावट आई है। बीते हफ्ते के बंद भाव की तुलना में आज हफ्ते के पहले दिन 24 कैरेट सोने का भाव 550 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के दाम 500 रुपये तक कम हुए हैं। 22 कैरेट में ही सोने के गहने बनते हैं। देश के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 90,100 रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 98,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानिये 7 जुलाई का सोने-चांदी का भाव।