Gold Rate Today: दिल्ली में सोने के भाव में आई 110 रुपये तेजी, चांदी 500 रुपये टूटी

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 19, 2024 पर 7:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold Rate: आज सोने क भाव में तेजी रही।

Gold Rate Today: वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 110 रुपये की तेजी के साथ 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,140 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी की कीमत 500 रुपये की गिरावट के साथ 76,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इससे पूर्व यह 77,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक्सपर्ट सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत (24 कैरेट) 66,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा थी, जो पिछले बंद भाव से 110 रुपये की तेजी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,159 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की मजबूती को दर्शाता है।

बुधवार को होने वाली सबसे महत्वपूर्ण अमेरिकी फेडरल रिजर्व मौद्रिक नीति बैठक के नतीजे से पहले सोने की कीमतों में एक सीमित दायरे में कारोबार हुआ। गांधी ने कहा कि बैठक इस बारे में संकेत दे सकती है कि इस साल ब्याज दरों में कब कटौती होने की संभावना है। हालांकि, चांदी गिरावट के साथ 24.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 25.11 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।


इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में गोल्ड का भाव

इंदौर के लोकल सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोने के भाव में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई।

सोना 66100 रुपये प्रति 10 ग्राम,

चांदी 74200 रुपये प्रति किलोग्राम,

चांदी सिक्का 825 रुपये प्रति ग्राम।

Gold Rate: आज महंगा हुआ सोना और चांदी, चेक करें गोल्ड का रेट

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।