Gold Rate Today: आज सोने के भाव में तेजी आई है। कल के बंद भाव की तुलना में आज मंगलवार 8 जुलाई 2025 को सोने में 550 रुपये की बढ़त है। ये बढ़त 24 कैरेट गोल्ड में है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में 500 रुपये की तेजी। 22 कैरेट में ही गोल्ड ज्वैलरी बनती है। देश के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोने का भाव 90,600 रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट 98,900 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का रेट 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। जानिये 8 जुलाई का सोने-चांदी का भाव।
दिल्ली, मुंबई, बिहार, राजस्थान, यूपी में को सोने का भाव
सोने के भाव आज हरे निशान पर 550 रुपये की बढ़ते के साथ कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोना 90,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,990 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। दिल्ली का भाव नोएडा, गाजियबाद जैसे शहरों और राजस्थान, यूपी जैसे राज्यों में एक जैसा रहता है। वहीं, मुंबई, कोलकाता, बिहार जैसे राज्यों में 22 कैरेट सोने का दाम 90,600 रुपये और 24 कैरेट सोना 98,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। अन्य बड़े शहरों में सोने का भाव इसी रेट के आसपास बना हुआ है। नीचे टेबल में देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव दिया गया है।
चांदी का भाव आज मंगलवार 8 जुलाई 2025 को 1,10,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल सोमवार की तुलना में चांदी के भाव में सिर्फ 100 रुपये की तेजी आई है। कल चांदी का भाव 1,09,900 रुपये था।
देश में कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत रोज बदलती है, क्योंकि यह कई फैक्टर पर निर्भर करती है—जैसे दुनिया में सोने का रेट क्या है। डॉलर और रुपये की कीमत में कितना फर्क आया है। सरकार कितना टैक्स ले रही है।