Gold Outlook: $5000 के बाद अभी कितना और चढ़ेगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने फिक्स किया यह टारगेट प्राइस

Gold Price: गोल्ड की चमक लगातार बढ़ती जा रही है और कोमेक्स (COMEX) पर आज पहली बार इसने प्रति औंस $5000 का लेवल पार किया। जानिए इसके भाव में इस जोरदार तेजी की वजह क्या है और आगे क्या रुझान है? इसके भाव को किन वजहों से सपोर्ट मिल रहा है और यह किस लेवल तक ऊपर चढ़ सकता है?

अपडेटेड Jan 26, 2026 पर 2:07 PM
Story continues below Advertisement
कमोडिटी एनालिस्ट्स का मानना है कि लॉन्ग टर्म में गोल्ड के भाव प्रति औंस $5500 से $7000 के लेवल तक पहुंच सकते हैं।

Gold Outlook: गोल्ड की कीमतें तेजी से चढ़ते हुए नई ऊंचाई पर पहुंच गई और पहली बार इसने प्रति औंस $5000 का लेवल पार किया। जियोपॉलिटिकल टेंशन के बढ़ने और वैश्विक मार्केट में गहराते अनिश्चितता के चलते कोमेक्स पर उछलकर यह $5091 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। वहीं घरेलू मार्केट में बात करें तो आज गणतंत्र दिवस के मौके पर कमोडिटी मार्केट का कारोबार बंद है। घरेलू कमोडिटी मार्केट में MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) पर 24 कैरट की शुद्धता वाला 10 ग्राम का गोल्ड शुक्रवार को ₹1,55,963 के भाव पर बंद हुआ था। 23 जनवरी को इंट्रा-डे में उछलकर यह ₹1,58,899 के रिकॉर्ड हाई तक पहुंचा था।

इस कारण बढ़ रही गोल्ड की चमक

गोल्ड के भाव में मौजूदा उछाल की वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में एक और कटौती की उम्मीद है जिससे गोल्ड जो नॉन-यील्डिंग एसेट्स को होल्ड करने की लागत कम कर सकती है। इसकी उम्मीदें इसलिए बढ़ी हैं क्योंकि जेरोम पॉवेल के बाद अमेरिकी फेडरल के अगले प्रमुख की नियुक्ति होने पर ट्रंप के उस रुख को सपोर्ट मिल सकता है, जिसमें वह लंबे समय से ब्याज दरों में कटौती की वकालत कर रहे हैं।


गोल्ड की कीमतों में हाल-फिलहाल जो तेजी दिखी है, वह अमेरिका और नाटो के बीच ग्रीनलैंड पर नए तनाव के चलते आई है। साथ ही यूक्रेन और गाजा में जारी संकट के साथ-साथ वेनेजुएला के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी ने भी सोने की चमक ऊंची बनाए रखी है। इसके अलावा शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कनाडा को चीन के साथ कारोबारी सौदे पर 100% टैरिफ लगाने की धमकी दी तो गोल्ड और मजबूत हुआ।

अब आगे ये है रुझान

कमोडिटी एनालिस्ट्स का मानना है कि डॉलर की कमजोरी, वैश्विक कर्ज में उछाल और केंद्रीय बैंकों की तरफ से लगातार खरीदारी से सोने को मजबूती मिलती रहेगी और लॉन्ग टर्म में इसके भाव प्रति औंस $5500 से $7000 के लेवल तक पहुंच सकते हैं।

ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म वीटी मार्केट के सीनियर मार्केट एनालिस्ट (APAC) जस्टिन खू (Justin Khoo) का कहना है कि गोल्ड रिकॉर्ड हाई पर बना हुआ है जोकि मैक्रो लेवल पर रिस्क और जियोपॉलिटिकल टेंशन के बीच निवेशकों की मजबूत मांग को दिखा रहा है। जस्टिन का मानना है कि शॉर्ट से मिड टर्म में गोल्ड 10-20% उछल सकता है जिसे गोल्ड जैसे सेफ एसेट्स में बढ़ते निवेश, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी, और ईटीएफ में बढ़ते निवेश से सपोर्ट मिल रहा है।

ऑगमोंट (Augmont) की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी (Renisha Chainani) का भी मानना है कि शॉर्ट से मिड-टर्म में गोल्ड की चमक मजबूत बनी रहने वाली है। रेनिशा का मानना है कि इसके भाव ऊपर $5,500 तक उछल सकते हैं।

सैमको सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड अपूर्व सेठ ने फिनोनाकी एक्सटेंशन एनालिसिस का कहना है कि अब गोल्ड के लिए अगला अहम टारगेट $7,040 है। उनका कहना है कि कुछ समय के लिए कंसालिडेशन भी हो सकता है जोकि जोरदार तेजी के बाद स्वाभाविक है।

Corporate Fraud: इस कंपनी पर कब्जे की लड़ाई, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच, ED के पास जाएगा मामला!

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।