Gold Price: सोने का भाव रहा फ्लैट, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 21 March 2023: आज मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव लगभग फ्लैट रहा। आज गोल्ड के भाव में 18 रुपये की तेजी नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 59,400 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। कल सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,479 रुपये पर बंद हुआ था

अपडेटेड Mar 21, 2023 पर 7:46 PM
Story continues below Advertisement
Gold Price: आज सोने के भाव में मामूली तेजी रही।

Gold Silver Price Today 21 March 2023: आज मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव  लगभग फ्लैट रहा। आज गोल्ड के भाव में 18 रुपये की तेजी नजर आई। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोना 59,400 रुपये के ऊपर कारोबार करता दिखा लेकिन शाम को 59,188 पर बंद हुआ। कल सोमवार को 10 ग्राम सोने का भाव 59,479 रुपये पर बंद हुआ था। आज चांदी के भाव में भी तेजी रही। आज शाम को चांदी का रेट 68,499 रुपये पर बंद हुआ।

59,000 रुपये के ऊपर गोल्ड  

गोल्ड की कीमत आज 21 मार्च को 59,487 रुपये रहीहै। गोल्ड का भाव शाम को 59,479 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें भी तेजी रही। 22 कैरेट गोल्ड  7 रुपये के ऊपर चढ़कर 54,490 रुपये  पर कारोबार कर रहा है। अगर आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


आज शाम को सोने के भाव में करेक्शन आया है। आज शाम को सोने के भाव में करेक्शन आया है।

IBJA पर सोने-चांदी का  रेट 

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने-चांदी का भाव

मेटल 21 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) 20 मार्च का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट)  59487 59479 8
Gold 995 (23 कैरेट) 59249 59241 8
Gold 916 (22 कैरेट) 54490 54483 7
Gold 750 (18 कैरेट) 44615 44609 6
Gold 585 ( 14 कैरेट) 34800 34795 5
Silver 999  68409 Rs/Kg 68472 Rs/Kg 63 Rs/Kg

गोल्ड का भाव - एक्सपर्ट की राय

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। गोल्ड हाल में 59,400 रुपये के ऊपर चल रहा है। सोने का दाम फिर 60,000 रुपये के करीब आ गया है। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है और भाव 64,000 रुपये तक पहुंच सकता है।

FY23 में मार्केट में घटी रिटेल निवेशकों की भागीदारी, डेरिवेटिव सेगमेंट का वॉल्यूम उच्चतम स्तर के करीब

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।