Get App

Gold-Silver-Copper Crash: रिकॉर्ड तेजी के बाद कीमती मेटल्स धड़ाम, ये 4 कारण हैं जिम्मेदार

Gold-Silver-Copper Crash: रिकॉर्ड तेजी के बाद सोना, चांदी और कॉपर अचानक धड़ाम हो गए। क्या यह सिर्फ मुनाफावसूली है या बड़ा ट्रेंड बदल रहा है? जियोपॉलिटिक्स, चीन की पॉलिसी और CME के फैसले ने कैसे पलटा गेम, समझिए चार बड़े कारण।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Dec 29, 2025 पर 5:04 PM
Gold-Silver-Copper Crash: रिकॉर्ड तेजी के बाद कीमती मेटल्स धड़ाम, ये 4 कारण हैं जिम्मेदार
फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 2 फीसदी टूटकर 1,37,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

Gold-Silver-Copper Crash: 29 दिसंबर को सोना, चांदी और कॉपर की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। इससे ठीक पहले इन तीनों कमोडिटीज में जोरदार बुल रन था। कीमतें अपने लाइफटाइम हाई के आसपास पहुंच चुकी थीं। जानकारों के मुताबिक, मुनाफावसूली से लेकर जियो-पॉलिटिकल हालात और रेगुलेटरी फैसलों तक, चार बड़े फैक्टर्स ने मिलकर इस गिरावट की जमीन तैयार की।

सोना, चांदी और कॉपर में कितनी गिरावट

फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर करीब 2 फीसदी टूटकर 1,37,646 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले यह अपने ऑल-टाइम हाई के बेहद करीब ट्रेड कर रहा था। अप्रैल और जून एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर्स भी दिन में नया रिकॉर्ड बनाने के बाद करीब 2 फीसदी फिसल गए।

मार्च एक्सपायरी की चांदी में ज्यादा तेज गिरावट दिखी। यह करीब 8 फीसदी टूटकर 2,32,663 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं मई और जुलाई एक्सपायरी वाले सिल्वर कॉन्ट्रैक्ट्स ने दिन की पूरी तेजी गंवा दी और 9 से 10 फीसदी तक गिर गए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें