Get App

Gold-Silver Crash: इन 5 वजहों से सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, अब खरीदें या बेचें? जानिए एक्सपर्ट की राय

Gold-Silver Crash: रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सोना और चांदी अचानक धड़ाम हो गए हैं। यह गिरावट निवेश का मौका है या खतरे की घंटी? जानिए किन 5 वजहों से सोने और चांदी में ऐतिहासिक गिरावट आई और अब एक्सपर्ट्स आगे के लिए क्या रणनीति सुझा रहे हैं।

Suneel Kumarअपडेटेड Feb 01, 2026 पर 7:38 PM
Gold-Silver Crash: इन 5 वजहों से सोने-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, अब खरीदें या बेचें? जानिए एक्सपर्ट की राय
MCX पर रविवार, 1 फरवरी को ओवरसीज गिरावट के असर से सोना और चांदी दोनों करीब 9% नीचे खुले।

Gold-Silver Crash: पिछले कुछ महीनों से गोल्ड और सिल्वर में जोरदार तेजी देखी जा रही थी। जनवरी के आखिर में सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 4 लाख रुपये किलो के पार पहुंच गया था। लेकिन, अब दोनों कीमती धातुओं में ऐतिहासिक बिकवाली हो रही।

ग्लोबल मार्केट में शुक्रवार, 30 जनवरी को स्पॉट गोल्ड करीब 10% टूट गया। यह 1980 के दशक की शुरुआत के बाद की सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट मानी जा रही है। वहीं चांदी 27% से ज्यादा फिसली और इंट्रा-डे में तो इसमें 36% तक की गिरावट देखी गई।

भारत में MCX पर रविवार, 1 फरवरी को ओवरसीज गिरावट के असर से सोना और चांदी दोनों करीब 9% नीचे खुले। घरेलू बाजार में हाल के स्तरों पर सोना करीब ₹1.4 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब ₹2.74 लाख प्रति किलो के आसपास ट्रेड होती दिखी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें