Get App

Gold Silver Outlook: अगले साल सोना 1.88 लाख रुपये पर होगा, चांदी 5 लाख को पार कर जाएगी

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 6:02 PM
Gold Silver Outlook: अगले साल सोना 1.88 लाख रुपये पर होगा, चांदी 5 लाख को पार कर जाएगी
दिवाली के दौरान देश में सोने की बिक्री 61-62 टन से ज्यादा रही।

सोने और चांदी की कीमतों में भले ही अभी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन, दोनों का आउटलुक स्ट्रॉन्ग है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के अंत तक सोने की कीमत 6,200 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 180 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। इस हिसाब से भारत में सोना प्रति ग्राम 1.87 लाख रुपये को पार कर जाएगा। चांदी की कीमत 5,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम होगी

फिलहाल कीमतों में उतार-चढ़ाव दिख सकता है

मेहता के मुताबिक, आगे कुछ समय के लिए सोने और चांदी पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि, उनका मानना है कि वैश्विक बाजार में इन कीमती धातुओं की मांग बढ़ने के संकेत दिख रहे हैं। उनका मानना है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद निवेशकों को सोने को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

2027 के अंत तक कहां पहुंच सकता है सोना और चांदी?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें