Gold Rate: बजट के दिन रिकॉर्ड हाई पर सोना, जानिए आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold Silver Price Today 1st February 2023: बजट के दिन सोने और चांदी ने भी लंब छलांग लगाई है। सोने का भाव बजट के दिन नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। गोल्ड रेट आज 561 रुपये की बढ़त के साथ 57426 रुपये पर पहुंच गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 56,865 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में 1,123 रुपये की तेजी आई और दाम 68,794 रुपये पर कारोबार कर रही है

अपडेटेड Feb 01, 2023 पर 1:05 PM
Story continues below Advertisement
बजट के दिन सोने ने लगाई लंबी छलांग।

Gold Silver Price Today 1st February 2023: बजट के दिन सोने और चांदी ने भी लंब छलांग लगाई है। सोने का भाव बजट के दिन नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। गोल्ड रेट आज 561 रुपये की बढ़त के साथ 57426 रुपये पर पहुंच गया। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल मंगलवार को 56,865 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में 1,123 रुपये की तेजी आई और दाम 68,794 रुपये पर कारोबार कर रही है।

57,400 रुपये के ऊपर गोल्ड

गोल्ड 57,400 रुपये के ऊपर ही कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 514 रुपये की तेजी आई और आज ये 52,602 रुपये पर कारोबार कर रहा है। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज का रेट जरूर जान लें।


IBJA पर आज बजट के दिन सोने-चांदी का रेट

IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल मंगलवार के बंद भाव से की गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..

ये रहा ज्वैलरी मार्केट में सोने का भाव

मेटल 1 फरवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) 31 जनवरी का रेट (रुपये/10 ग्राम) रेट में बदलाव (रुपये/10 ग्राम)
Gold 999 (24 कैरेट) 57426 56865 561
Gold 995 (23 कैरेट) 57196 56637 559
Gold 916 (22 कैरेट) 52602 52088 514
Gold 750 (18 कैरेट) 43070 42649 421
Gold 585 ( 14 कैरेट) 33594 33266 328
Silver 999 68794 Rs/Kg 67671 Rs/Kg 1,123 Rs/Kg

गोल्ड के भाव में जारी है तेजी

अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है।  केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।

Budget 2023: 7 लाख रुपये तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं, चेक करें नया स्लैब रेट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।