Gold Silver Price Today 14th October 2022: आज हफ्ते के पांचवें दिन शुक्रवार को सोने के भाव में मामूली गिरावट देखने को मिली। वहीं, चांदी में 376 रुपये का करेक्शन आया। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 50,763 रुपये चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,499 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी का रेट 354 रुपये गिरकर 56,750 रुपये पर आ गया।
IBJA पर आज 14 अक्टूबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,700 रुपये के आसपास बना रहा रहा। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। चांदी के रेट में कल की तुलना में आज 350 रुपये से अधिक की गिरावट आई और ये 56,700 रुपये के आसपास आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने का भाव..
गोल्ड एक रेन्ज में कर रहा है कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को कहा है कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है।
धनतरेस पर गोल्ड सेल बढ़ने की उम्मीद
धनतेरस पर लोग गोल्ड खरीदना और निवेश करना शुभ मानते हैं। धनतेरस नजदीक आने के साथ, देश भर के ज्वेलर्स इस त्योहार पर बड़ी संख्या कस्मटर्स के निकलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही वे खरीदारों को लुभाने के लिए तमाम तरह के ऑफर भी दे रहे हैं।