Gold Silver Price: घरेलू फ्यूचर्स बाजार में सोमवार (2 फरवरी) को सोने ने जोरदार वापसी दिखाई। दिन की शुरुआत में तेज गिरावट के बाद सोना लोअर सर्किट तक पहुंच गया था। लेकिन कुछ ही समय में इसमें तेज रिकवरी देखने को मिली। हालांकि, चांदी पर दबाव तीसरे दिन भी बना रहा और कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी रहा।
