Get App

Gold Silver Price Outlook: सोना-चांदी में अगले हफ्ते भी जारी रहेगी हलचल, महंगाई और फेड के फैसलों पर नजर

Gold Silver Price Outlook: सोना और चांदी पिछले हफ्ते करीब 4 से 5% तक टूटे। अब निवेशकों की नजर भारत समेत पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के महंगाई आंकड़ों, अमेरिकी फेड के संकेतों और पश्चिम एशिया के तनाव पर रहेगी। जानिए एक्सपर्ट्स का अगला अनुमान और सोने के अहम दायरे।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 15, 2026 पर 9:44 PM
Gold Silver Price Outlook: सोना-चांदी में अगले हफ्ते भी जारी रहेगी हलचल, महंगाई और फेड के फैसलों पर नजर
पिछले हफ्ते MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹5,847 यानी 4.10% गिरकर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

Gold Silver Price Outlook: सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते यानी 16 से 20 नवंबर के बीच भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के महंगाई आंकड़ों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व के संकेतों और पश्चिम एशिया के घटनाक्रम पर रहेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इन सभी बातों का असर बुलियन की कीमतों पर पड़ सकता है।

महंगाई और Fed के संकेत रहेंगे अहम

अगले हफ्ते भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोजोन और जापान के महंगाई आंकड़े जारी होंगे। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक के मिनट्स और अधिकारियों के बयान भी अहम रहेंगे। अमेरिका के रोजगार आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर होगी।

चीन के औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े भी जारी होंगे। इनका असर खासतौर पर चांदी जैसी औद्योगिक धातुओं पर पड़ सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें