Gold Price Today 25th February: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। गिरावट के बाद भी सर्राफा बाजार में सोना 50 हजार और चांदी 65 हजार के पार कारोबार कर रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव आज 1620 रुपये गिरकर 50,868 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 65,165 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 50,868 रुपये पर खुला। कल गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 52,540 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 1620 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 50664 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 46,595 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38151 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 29758 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 65,165 रुपये रहा। चांदी का रेट कल 68,149 रुपये रहा। चांदी में 2,984 रुपये की तेजी आई।
IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव