Gold Price Today 2nd March: आज हफ्ते के तीसरे दिन सर्राफा बाजार में सोने के भाव में तेजी आई। 10 ग्राम सोने का भाव आज 871 रुपये चढ़कर 51,567 रुपये पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी 67,020 रुपये किलो पर खुली। आज IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने के भाव..
24 कैरेट सोने का भाव 51,567 रुपये पर खुला। बीते सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 50,696 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 871 रुपये की तेजी आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51361 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,235 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव 38675 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30,167 रुपये रहा।
सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी का रेट 67,030 रुपये रहा। चांदी का पिछली बार दाम 65,358 रुपये पर बंद हुआ। चांदी में 1,672 रुपये की तेजी आई।
IBJA की वेबसाइट पर यह रहे सोने और चांदी के भाव