Get App

Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Gold Silver Price Today 17th November 2022: शादी के सीजन में गोल्ड रोजाना ऊपर चढ़ रहा था लेकिन आज सोने-चांदी के रेट में थोड़ा करेक्शन आया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 17, 2022 पर 2:22 PM
Gold Silver Price Today: आज सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 10 ग्राम गोल्ड का रेट
आज सोने और चांदी के भाव में करेक्शन आया है।

Gold Silver Price Today 17th November 2022: शादी के सीजन में गोल्ड रोजाना ऊपर चढ़ रहा था लेकिन आज सोने-चांदी के रेट में थोड़ा करेक्शन आया है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 52,893 रुपये पर कारोबार कर रहा है। Gold आज 201 रुपये गिरा है। कल मंगलवार की शाम गोल्ड का रेट 53,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ था लेकिन आज इसमें गिरावट आई है। सोने का रेट हाल-फिलाहल में जिस तरह कारोबार कर रहा है उसे देखते हुए निवेशकों को लग रहा है कि सोने का भाव अपने अब तक के सबसे ऊंचे पीक 56,600 तक पहुंच सकता है।

कल 53,000 रुपये के पार बंद हुआ गोल्ड

कल सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 53,094 रुपये पर बंद हुआ था।  अगर बीते 15 से 20 दिनों की बात करें तो सोने के भाव में करीब 2,500 रुपये की तेजी आ चुकी है। आज सोने का भाव 52,893 रुपये पर खुला। गोल्ड का पिछला  पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ करीब 3,700 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 184 रुपये महंगा होकर 48,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

कल 10 ग्राम सोने का भाव 53,000 रुपये के ऊपर बंद हुआ था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें