Gold Silver Price Today 31st October 2022: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में नरमी जारी है। हालांकि, शादी की सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा समय है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,300 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 201 रुपये सस्ता होकर 50,301 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,300 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज 31 अक्टूबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 50,300 रुपये के आसपास बना हुआ है। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड और एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और चांदी के आज के रेट की तुलना बीते शुक्रवार को बंद हुए रेट से की गई है। सोने का रेट कल की तुलना में आज 201 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी 377 रुपये सस्ती हुई है। ये 57,042 रुपये पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
शादियों के सीजन की तैयारी
चांदनी चौक ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण डिमांड में तेजी नजर आई है। ज्वैलर्स ग्राहकों को ऑफर्स भी दे रहे हैं ताकि सेल को बूस्ट मिल सके। ज्वैलर शादियों के सीजन की तैयारियों में लगे हुए हैं।
गोल्ड एक रेन्ज में कर रहा कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम हिंदी के ग्राहकों को कहा है कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही है। गोल्ड 49,000 से 51,000 रुपये तक के एक सीमित दायरे में कारोबार नवंबर महीने में भी कर सकता है।