1 नवंबर से होंगे 5 बड़े बदलाव! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, ये हैं आपके काम की खबर

Rules chaging from 1st November 2022: अक्टूबर का महीना त्योहारों के साथ खत्म हो गया है। आज 31 अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है और कल से नया महीना नवंबर शुरू हो जाएगा

अपडेटेड Oct 31, 2022 पर 2:36 PM
Rules chaging from 1st November 2022: 1 नवंबर से आपकी जेब यानी पैसों से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है।

Rules chaging from 1st November 2022: अक्टूबर का महीना त्योहारों के साथ खत्म हो गया है। आज 31 अक्टूबर महीने का आखिरी दिन है और कल से नया महीना नवंबर शुरू हो जाएगा। हर महीने की पहली तारीख से आपकी जेब यानी पैसों से जुड़े नियमों में बदलाव होता है। इस बार भी कुछ ऐसे ही आर्थिक बदलाव होने वाले हैं जिसका आपके घर के खर्च पर असर पड़ने वाला है।

1. 1 नवंबर से हेल्थ व जनरल इंश्योरेंस क्लेम के लिए भी KYC अनिवार्य

इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) ने 1 नवंबर से बीमा यानी इंश्योरेंस लेने वाले ग्राहकों के लिए KYC (नो योर कस्टमर) की जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक नॉन लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी देनी होती थी लेकिन ये अनिवार्य नहीं थी। अब 1 नवंबर से यह अनिवार्य हो गई है। ये नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए अनिवार्य हैं। अगर क्लेम लेते समय केवाईसी अपडेट नहीं हुई तो बाद में क्लेम लेते समय परेशानी हो सकती है।


2. बदल जाएंगी गैस LPG सिलेंडर की कीमतें

हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां LPG रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती है। कंपनियां 14.5 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के अलावा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें तय करती है। हर महीने इनके रेट बदले जाते हैं। अगर बीते महीने की बात करें तो तब कॉमर्शियल गैंस सिलेंडर की कीमतें कम की गई थी।

3. 1 नवंबर से लागू होगा ट्रेनों का नया टाइम

1 नवंबर से ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव होने वाला है। भारतीय रेलवे कल से देशभर में ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव करने जा रही है। पहले ये बदलाव 1 अक्टूबर से होने वाला था लेकिन तारीख बाद में आगे बढ़ा दी गई। नए टाइम टेबल से 13,000 ट्रेनों और 7,000 मालगाड़ी का टाइम बदल जाएगा। साथ ही राजधानी ट्रेनों का समय भी बदल जाएगा।

4. दिल्ली में बिजली पर सब्सिडी हो जाएगी बंद

राजधानी दिल्ली के लोगों को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो जाएगी। अब दिल्ली के लोगों को हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री पाने के लए रजिस्ट्रेशन करान होगा। रजिस्ट्रेशन करवाने की अंतिम तिथि आज 31 अक्टूबर है। इसके बाद आपको फ्री बिजली नहीं मिल पाएगी।

5. गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए अब देना होगा OTP

1 नवंबर से रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी से जुड़ें प्रोसेस में भी बदलाव होने वाला है। गैस के लिए बुकिंग करने के बाद ग्राहकों के मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर डिलीवर हो जाएगा तो आपको ये OTP डिलीवरी वाले को बताना होगा। कोड के मिलने के बाद ही ग्राहकों को सिलेंडर मिलेगा।

Daily Voice: अगर कैपेक्स साइकिल को चाहते हैं खेलना तो प्राइवेट बैंकों से रहें दूर, पीएसयू बैंक और इंजीनियरिंग शेयरों पर लगाएं दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।