Gold Silver Price Today 31st October 2022: दिवाली के बाद सोने-चांदी के भाव में नरमी जारी है। हालांकि, शादी की सीजन शुरू होने वाला है ऐसे में गोल्ड और सिल्वर ज्वैलरी खरीदने वालों के लिए अच्छा समय है। ज्वैलरी बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 50,300 रुपये के आसपास आ गया है। आज 10 ग्राम सोने का भाव 201 रुपये सस्ता होकर 50,301 रुपये पर आ गया। गोल्ड अभी भी अपने पीक से 6,300 रुपये कम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 46,076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
