Aaj ka sone ka bhav : सोने में 9 अगस्त को हल्की तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड का भाव (Gold Futures) 12:08 बजे 82 रुपये की तेजी के साथ 59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 8 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने का भाव 59,248 रुपये पर क्लोज हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में तेजी देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स 2.3 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 1,962.60 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स भी 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस था। 8 अगस्त को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर चली गई थीं। 9 अगस्त को सोने में रौनक लौट आई।
