Get App

सोने चांदी के भाव आज : गोल्ड में हल्की तेजी, विदेशी बाजार में भी सोने की चमक लौटी

Aaj ka sone ka bhav : कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड का भाव (Gold Futures) 12:08 बजे 82 रुपये की तेजी के साथ 59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 8 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने का भाव 59,248 रुपये पर क्लोज हुआ था

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2023 पर 12:50 PM
सोने चांदी के भाव आज : गोल्ड में हल्की तेजी, विदेशी बाजार में भी सोने की चमक लौटी
Aaj ka sone ka bhav : विदेशी बाजार में भी सोने में तेजी देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स 2.3 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 1,962.60 डॉलर प्रति औंस था।

Aaj ka sone ka bhav : सोने में 9 अगस्त को हल्की तेजी दिखी। कमोडिटी एक्सचेंज MCX पर गोल्ड का भाव (Gold Futures) 12:08 बजे 82 रुपये की तेजी के साथ 59,330 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 8 अगस्त को एमसीएक्स पर सोने का भाव 59,248 रुपये पर क्लोज हुआ था। विदेशी बाजार में भी सोने में तेजी देखने को मिली। गोल्ड फ्यूचर्स 2.3 डॉलर यानी 0.12 फीसदी की मजबूती के साथ 1,962.60 डॉलर प्रति औंस था। सिल्वर फ्यूचर्स भी 0.56 फीसदी की मजबूती के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस था। 8 अगस्त को सोने की कीमतें एक महीने के निचले स्तर पर चली गई थीं। 9 अगस्त को सोने में रौनक लौट आई।

सोने की हाजिर कीमतों में 8 अगस्त को कमजोरी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 80 रुपये गिरकर 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी डॉलर में मजबूती की वजह से सोने पर दबाव बना था। सोने को निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम माना जाता है। दुनिया में क्राइसिस की स्थिति में सोने की मांग बढ़ जाती है। इनवेस्टर्स की नजरें अमेरिकी केंद्रीय बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी पर हैं। माना जा रहा है कि इनफ्लेशन को काबू में करने के लिए फेडरल रिजर्व इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। इसका असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें