Gold Silver Price Today 3rd February 2023: कल 10 ग्राम सोने के भाव में 59,000 रुपये के करीब आने के बाद दाम में करेक्शन आया है। बजट के बाद सोने के भाव ने लंबी छलांग लगाई लेकिन आज ये थोड़ा नीचे आया है। हालांकि, दाम अभी भी 58,000 रुपये के ऊपर चल रहा है। गोल्ड रेट आज 869 रुपये की गिरावट के साथ 58,013 रुपये पर कारोबार कर रहा है। 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल गुरुवार को रिकॉर्ड हाई 58,882 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी के भाव में 1,831 रुपये की गिरावट रही। सिल्वर 69,745 रुपये पर कारोबार करता नजर आया।
