Gold Silver Price Today 16th November 2022: शादी के सीजन में गोल्ड रोजाना ऊपर चढ़ रहा है। हालांकि, आज चांदी में थोड़ी गिरावट जरूर आई है। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 53,000 रुपये के और करीब आ गया है। Gold आज 129 रुपये की छलांग लगाकर 52,952 रुपये पर पहुंच गया है। गोल्ड में निवेश करने वाले निवेशकों को उम्मीद है कि सोने में आ रही लगातार तेजी से गोल्ड अपने पुराने पीक लेवल 56,600 रुपये पर पहुंच सकता है।
अगर बीते 15 से 20 दिनों की बात करें तो सोने के भाव में करीब 2,500 रुपये की तेजी आ चुकी है।कल सोने का भाव 52, 823 रुपये पर बंद हुआ था। आज सोने का भाव 52,952 पर खुला। गोल्ड का पिछला पीक 56,600 रुपये था। ये अभी अपने पीक से सिर्फ करीब 3,600 रुपये पीछे चल रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है वह 118 रुपये महंगा होकर 48,504 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
IBJA पर आज 16 नवंबर का रेट
IBJA की वेबसाइट पर आज सोने के भाव 52,952 के रेट पर कारोबार करता नजर आया। नीचे दी गई टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल 15 नवंबर के बंद भाव से की गई है। वहीं, चांदी 486 रुपये सस्ती हुई है। ये 61,784 रुपये के रेट पर आ गई है। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
शादियों के कारण आ रही है तेजी
घरेलू बाजार यानी भारत में शादी का सीजन शुरू हो चुका है। ज्वैलर्स एसोसिएशन के हेड योगेश सिंघल ने कहा कि शादी के सीजन के कारण गोल्ड में तेजी आई है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने के भाव में तेजी दिख रही है। सोने की हाजिर कीमत 1,770 डॉलर से ऊपर चल रही है।
गोल्ड रेन्ज में कर रहा है कारोबार
ओरिगो ई मंडी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) तरुण तत्संगी ने मनीकंट्रोल डॉट कॉम बताया कि पिछले कुछ महीनों में सोने की कीमतें (Gold Prices) सीमित दायरे में कारोबार कर रही थी लेकिन अब शादी के सीजन और इंटरनेशनल मार्केट में दाम बढ़ने के कारण गोल्ड में तेजी आई है।