Get App

Gold-Silver Prices: सुनहरा दौर खत्म? एक्सपर्ट बोले- अब सुरक्षित निवेश नहीं रहे सोना-चांदी

Gold-Silver Prices: सोना और चांदी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब 40% तक गिर चुके हैं और एक्सपर्ट अब इन्हें सुरक्षित निवेश नहीं मान रहे। जानिए गोल्ड-सिल्वर पर एक्सपर्ट का नजरिया अब नकारात्मक क्यों हो रहा है।

Suneel Kumarअपडेटेड Apr 02, 2026 पर 3:14 PM
Gold-Silver Prices: सुनहरा दौर खत्म? एक्सपर्ट बोले- अब सुरक्षित निवेश नहीं रहे सोना-चांदी
सोना इस महीने 1980 के दशक के बाद की सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है।

Gold-Silver Prices: ईरान युद्ध की शुरुआत से ही गोल्ड की कीमतों में लगातार कमजोरी दिख रही है। यह $4,600 प्रति औंस के आसपास है। लेकिन, ईरान युद्ध के बाद करीब 12% टूट चुका है। गोल्ड ने $5,594 प्रति औंस का अपना ऑल टाइम हाई इस साल जनवरी में बनाया था। भारत में भी यह 1.80 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था। वहां से यह अब लगभग 18% नीचे है।

एक्सपर्ट का मानना है कि गोल्ड की कीमतों में अब निकट भविष्य में भारी तेजी मुश्किल है। यह अब रेंज बाउंड हो सकता है यानी उतार-चढ़ाव के साथ इसकी कीमतें एक सीमित दायरे में घूमेंगी।

जनवरी का हाई टूटना क्यों मुश्किल?

रिसर्च प्लेटफॉर्म ब्लूमबर्ग इंटेलिजेंस में सीनियर मैक्रो स्ट्रैटिजिस्ट माइक मैकग्लोन (Mike McGlone) का मानना है कि जनवरी में बना हाई आने वाले कई सालों के लिए बड़ा टॉप साबित हो सकता है। अप्रैल के मेटल्स आउटलुक में मैकग्लोन ने कहा कि साल की शुरुआत का तेज उछाल ही अब गोल्ड के लिए मुश्किल बन रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें