Gold-Silver Prices: सोना 1600 रुपये गिरा, चांदी 5700 रुपये फिसली

दिल्ली में 99.9 फीसदी प्योरिटी गोल्ड में गिरावट आई। इसका प्राइस 1,600 रुपये गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड की कीमतें करीब 8 फीसदी गिरी हैं। आम तौर पर जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर गोल्ड में तेजी आती है

अपडेटेड Apr 17, 2026 पर 6:11 PM
कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सिल्वर फ्यूचर्स 1.72 फीसदी यानी 4,197 रुपये चढ़कर 2,52,800 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 17 अप्रैल को सोने और चांदी में गिरावट आई। चांदी 5,700 रुपये गिरकर 2.53 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। सोना 1,600 रुपये गिरकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। घरेलू बाजार में कमजोर मांग का असर सोने और चांदी की कीमतों पर पड़ा। हालांकि, गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में मजबूती दिखी।

गोल्ड फ्यूचर्स और सिल्वर फ्यूचर्स में तेजी

कमोडिटी एक्सचेंज MCX में सिल्वर फ्यूचर्स 1.72 फीसदी यानी 4,197 रुपये चढ़कर 2,52,800 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा था। गोल्ड फ्यूचर्स 0.24 फीसदी यानी 391 रुपये की हल्की मजबूती के साथ 1,53,543 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था। विदेशी बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर में हल्की तेजी देखने को मिली।


गोल्ड की कीमतें सीमित दायरे में रहने की उम्मीद

दिल्ली में 99.9 फीसदी प्योरिटी गोल्ड में गिरावट आई। इसका प्राइस 1,600 रुपये गिरकर 1,56,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एलकेपी सिक्योरिटीज में वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा, "हफ्ते के अंत में कई प्रमुख डेटा आने से पहले गोल्ड की कीमतें सीमित दायरे में बनी हुई हैं।" उन्होंने कहा कि गोल्ड में कंसॉलिडेशन दिख रहा है। इसकी कीमतें फिलहाल सीमित दायरे में बने रहने की उम्मीद है।

मध्यपूर्व की लड़ाई शुरू होने के बाद गोल्ड 8% फिसला

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड की कीमतें करीब 8 फीसदी गिरी हैं। आम तौर पर जियो पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने पर गोल्ड में तेजी आती है। लेकिन, 28 फरवरी को मध्यपूर्व में लड़ाई शुरू होने के बाद से गोल्ड में कमजोरी दिखी है। इसकी वजह डॉलर में मजबूती है। उधर, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट घटाने की उम्मीद कम हुई है। इंटरेस्ट रेट घटने पर गोल्ड की चमक बढ़ती है।

यह भी पढ़ें: Akshaya Tritiya Offers: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार, नए ज्वैलरी कलेक्शन भी हुए लॉन्च

अक्षय तृतीया पर गोल्ड की मांग बढ़ने की उम्मीद

भारत में 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस मौके पर गोल्ड खरीदना शुभ माना जाता है। इस मौके पर गोल्ड की डिमांड बढ़ जाती है। पिछले साल अक्षय तृतीया से इस साल अक्ष तृतीया के बीच गोल्ड ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवेस्टर्स गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश करना बहुत आसान है। घर बैठे गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए डीमैट अकाउंट जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।